Header Ads

Header ADS

नगर पालिक निगम में एक दिवंगत कर्मचारी के पुत्र को अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश प्रदाय

छिन्दवाड़ा: कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन और आयुक्त नगर पालिक निगम श्री राजेश शाही द्वारा आज कलेक्टर कक्ष में नगर पालिक निगम के एक दिवंगत कर्मचारी के पुत्र को अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश प्रदाय किया गया। उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा में भृत्य के पद पर सेवारत रहते हुये श्री दिलीप गोदरे का आकस्मिक निधन होने पर पारिवारिक सहमति और नामांकित किये जाने पर दिवंगत कर्मचारी स्व. श्री दिलीप गोदरे के पुत्र श्री शुभम गोदरे को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार भृत्य के पद पर ही अनुकम्पा नियुक्ति प्रदाय की गई है। यह नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि और अन्य शर्तो के के अधीन रहेगी।

Powered by Blogger.