Header Ads

Header ADS

कलेक्टर श्री सुमन ने ग्राम उमरहर में किया गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण

छिन्दवाड़ा: कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने आज छिन्दवाड़ा विकासखंड के ग्राम उमरहर में गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा गौ-शाला की व्यवस्थाओं को देखा। गौ-शाला में बने गोबर से बनी लकड़ी, कंडे, गमले की विक्रय की जानकारी प्राप्त की। साथ ही केचुआ खाद के लिये बने टाके का निरीक्षण करने के बाद मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यो को भी देखा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह नागेश, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.एस.जी.एस.पक्षवार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी.एल.मरावी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Powered by Blogger.