Header Ads

Header ADS

छिंदवाड़ा जिले में एक भी कोरोना मरीज नहीं

छिंदवाड़ा: कल जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार जिले के लास्ट कोरोना पेशेंट की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। यह पेशेंट ग्राम केवलारी निवासी और कोरोना संक्रमण से मृतक किशनलाल के पिता श्री रमेश इवनाती हैं। स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इनकी पहली रिपोर्ट 4 अप्रैल को पॉजिटिव आयी थी।

लगातार 5 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दो दिवस पूर्व एक बार नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई और आज दूसरी बार इनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के कारण अब श्री रमेश इवनाती कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्री रमेश इवनती को कोरोना मुक्त होने पर बधाई प्रेषित की गई है। छिंदवाड़ा के सभी चार कोरोना मरीज अब ठीक होकर घर जा चुके है तथा इसके साथ ही छिंदवाड़ा जिला अब ग्रीन ज़ोन बनने की ओर अग्रसर हो गया है।

छिंदवाड़ा ब्यूरो

Powered by Blogger.