Header Ads

Header ADS

पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की

मोहखेड: छिंदवाड़ा के उमरानाला पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बीसापुरकला में मायके में ही महिला की चाकू मारकर की हत्या की वारदात को अंजाम देकर पति भाग गया। बताया जा रहा है कि महिला एक माह से अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुचकर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

उमरानाला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका प्रेमाकुमारी (22) का विवाह 3 वर्ष चांद थाना अंतर्गत भाजीपानी गांव के रहने वाले जितेंद्र विश्वकर्मा के साथ हुआ था। वही घरेलू विवाद के चलते सात माह पूर्व मृतिका अपने मायके में आकर रह रही थी। रविवार को मृतिका के पापा-मम्मी छिंदवाडा किसी काम से गये हुए थे। वही भाई भी मजदूरी करने बहार गया हुआ था। आरोपी अपनी पत्नी को लेने पहुचा, लेकिन घर में मृतिका को अकेला पाकर पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर फरार हो गया। उमरानाला पुलिस द्वारा हत्या को लेकर आरोपी के खिलाफ मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Powered by Blogger.