Header Ads

Header ADS

समय सीमा की बैठक का आयोजन आज

छिन्दवाड़ा: कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये 18 मई को प्रात: 10:30 से 11:30 बजे तक और प्रात: 11:30 से 12:30 बजे तक दो समूहों में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में लंबित आवेदनों का संक्षिप्त और अंतिम निराकरण समय सीमा ऑनलाइन पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जायेगा। बैठक के दौरान सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल रहेंगे और दोनों समूहों की बैठक की कार्यवाही चलते तक जुड़े रहेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अतिरिक्त कलेक्टर, आयुक्त नगरपालिक निगम, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एस.डी.एम. और उप संचालक जनसंपर्क दोनों समूहों की बैठक में उपस्थित रहेंगे तथा शेष अधिकारी अपने समूह की बैठक में उपस्थित रहेंगे।

Powered by Blogger.