Header Ads

Header ADS

अब बाजारों में पूर्व से प्रचलित विधि एवं नियम लागू रहेंगे

छिन्दवाड़ा: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि शासन-प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान बाजार खोलने को लेकर जो दिशा-निर्देश जारी किए गये थे उसमें रविवार को बाजार बंद रहने के संबंध में कोई अतिरिक्त दिशा निर्देश जारी नहीं किये गये है। रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन की जो खबरें हैं वह सत्य नहीं है। रविवार को भी अन्य दिनों की भांति आर्थिक गतिविधियां संचालित होगी लेकिन कोरोना वायरस के रोकथाम व संक्रमण से बचाव के लिए जो गाइडलाइन है उसका पालन करना सभी के लिये आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अब बाजारों में पूर्व से प्रचलित विधि एवं नियम लागू रहेंगे।

Powered by Blogger.