Header Ads

Header ADS

पूर्व कलेक्टर डॉ.शर्मा की विदाई व नवागत कलेक्टर श्री सुमन का स्वागत

छिन्दवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में आज सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्व कलेक्टर डॉ.श्रीनिवास शर्मा को भावभीनी विदाई दी गई तथा नवागत कलेक्टर श्री  एस.के.सुमन का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह नागेश व अतिरिक्त कलेक्टर श्री राजेश बाथम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

      इस अवसर पर पूर्व कलेक्टर डॉ.शर्मा के कार्यकाल की उपलब्धियों और कार्यशैली के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये तथा उनकी पदोन्नति की शुभकामनायें भी दी। पूर्व कलेक्टर डॉ.शर्मा ने भी छिन्दवाड़ा के विकास व उपलब्धियों के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों की कर्तव्य निष्ठा की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान नवागत कलेक्टर श्री सुमन ने कहा कि वे छिन्दवाड़ा के विकास व जनसमस्याओं के निराकरण के साथ ही लोगों की सार्थक अपेक्षाओं को पूरा करने का भरपूर प्रयत्न करेंगे।

Powered by Blogger.