Header Ads

Header ADS

उत्कृष्ट विद्यालय के विधार्थियों ने किया चिकित्सालय का भ्रमण

जुन्नारदेव: विगत दिवस स्थानीय वेकोलि कन्हान क्षेत्रीय चिकित्सालय में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्री नंदलाल सूद जुन्नारदेव के छात्र-छात्राओं द्वारा शैक्षणिक भ्रमण किया गया। जिसमें उन्हें चिकित्सालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डाॅं. एस. बसु द्वारा इस भ्रमण कार्यक्रम के महत्व को समझाकर किया गया। इसके पश्चात् डाॅक्टर नलिन कुमारे उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी विधार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक-काॅर्डिनेटर एके गुप्ता द्वारा बच्चों को नेत्र सुरक्षा एवं जागरूकता की विस्तृत जानकारी दी गई। आशीष स्वामी द्वारा कामगारों को समय-समय पर पीएमई परीक्षण की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

स्टाफ नर्स कुमारी रितु द्वारा इमरजेंसी मरीजों का प्रबंधन समस्त स्टाॅफ द्वारा किया किया जाता हैं और ईसीजी आदि की जानकारी प्रदान की। छात्र-छात्राओं ने चिकित्सालय के अन्य विभागों में जाकर भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उपस्थित विधालय की शिक्षिका सीमा बघेल द्वारा छात्र-छात्राओं को अनुशासित रखकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया।

Powered by Blogger.