Header Ads

Header ADS

पिपला भाजपा की CAA जनजागरण अभियान मण्डल स्तरीय बैठक

पिपला: आज भाजपा द्वारा पिपला नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता दरबारे जी के निवास स्थान में मण्डल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रजी परमार एवं प्रभारी आदरणीय श्री संजय भूते जी, ने पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर तिलक वंदन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र परमार जी ने अपने उदभोदन मे बताया कि CAA लागू होने से देश में पूर्व से रह रहे किसी भी धर्म एवं संप्रदाय को मानने वाले नागरिकों की नागरिकता खतरे में नहीं आयेगी।पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक जो पूर्व में भारत आकर निवासरत है उन्हें इस कानून के अंतर्गत नागरिकता प्रदान की जाएगी।मोदी सरकार के जो भी निर्णय व कार्य हैं वो मानवतावादी और देशहित में होते हैं। CAA का अकारण ही विरोध करने वाले वोटबैंक की राजनीति छोड़ दें।

संजय जी भूते और डॉ शैलेंद्रजी पालीवाल जी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA को लेकर घर-घर जन सम्पर्क,हस्ताक्षर अभियान,प्रबुद्ध जनों की गोष्ठियां,व विशाल समर्थन रैली हेतु योजना बनाई गई व भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा CAA के समर्थन में जारी किये गए टोल फ्री नं 8866288662 पर मिस्ड कॉल देकर CAA का समर्थन उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। मंडल महामंत्री येलकर जी द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया।कार्यक्रम में, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गण, मण्डल पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता बन्धु, उपस्थित रहे।

Powered by Blogger.