Header Ads

Header ADS

CAA के प्रति जनजागरण अभियान चलाएगी जुन्नारदेव भाजपा

नागरिकता संशोधन कानून- 2019 को लेकर विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव में भाजपा बूथ से लेकर मंडल स्तर तक जन जागरूकता चलायेगी। इस जनजागरण अभियान के तहत भाजपा मंडल जुन्नारदेव के द्वारा प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में आमजनों के बीच संगोष्ठी तथा विचार मंथन कर CAA की उपयोगिता और उसकी अनिवार्यता से अवगत कराया जाएगा।

युवा शक्ति में जोश को संचारित कर गए बंटी साहू

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के प्रति जन जागरूकता एवं संपर्क अभियान में जुन्नारदेव पहुंचे। जिला भाजपा अध्यक्ष बंटी साहू का स्वागत बड़ी संख्या में युवा शक्ति के द्वारा किया गया. इन युवाओं में भाजपा और बंटी साहू के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया. यही कारण रहा कि जिला भाजपा अध्यक्ष के द्वारा भी भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री मोदी की युवाओं के प्रति नीतियों का जमकर उल्लेख किया गया, जिससे इन युवाओं में भी नया जोश संचारित हो गया।

Powered by Blogger.