Header Ads

Header ADS

जुन्नारदेव नगर युवा कांग्रेस नई कार्यकारिणी गठन होगा

जुन्नारदेव:- आगामी समय में नगर युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठन होना तय माना जा रहा हैं, जिसमें पहले से बनी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी बनाने की बात नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष यशदीप साहू ने बैठक के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं से कही।

नगरीय क्षेत्र के माल गोदाम रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में विगत दिवस नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष यशदीप साहू द्वारा यु.कांगे्रस कार्यकर्ताओ से संवाद कर संगठन को और अधिक मजबूत किस प्रकार किया जाए इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी बनाने एवं क्षेत्र प्रत्येक वार्ड में युवा कांग्रेस का वार्ड प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत कर प्रदेश के मुखिया कमलनाथ, जिले के सांसद नकुल नाथ एवं क्षेत्रीय सुनील उइके के हाथों को मजबूती प्रदान करने का संकल्प युवा कार्यकर्ताओ द्वारा लिया गया। बैठक के दौरान युकां अध्यक्ष साहू ने बताया कि आगामी दिनों में शीघ्र नगर युवा कांगेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया किया जायेगा। सोमवार को संपन्न हुई नगर युवा कांग्रेस की इस बैठक में योगेश नागेश, विनय दुबे, आशीष बरैया, विकास धुर्वे, हिमांशु भामोरे, मोहित चैहान, नसीब बिसन्दरे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Powered by Blogger.