Header Ads

Header ADS

जादू टोने के शक में युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

दमुआ / छिंदवाड़ा: कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र दमुआ के जामुन डोंगा गांव में एक युवक का शव जामुन टोला के जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। अब उसकी हत्या का राज खुल गया है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जादू-टोने के संदेह में चार युवकों ने उसकी हत्या की थी। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और चौथे की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक दमुआ के ग्राम जामुन डोंगा निवासी मित्तल मंगल (50) पुत्र धीरू 5 सितंबर को घर से काम पर जाने का कहकर निकला था, लेकिन रात तक नहीं लौटा। परिजन ने उसकी तलाश की। अगले दिन उसका शव जामुन टोला के जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है और शव को फांसी पर लटकाया गया है।

पुलिस ने संदेह में तुलसीराम, रामलाल और श्याम सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो उन्होंने हत्या करना कबूल लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें संदेह था कि मित्तल जादू टोना करता है इसलिए जामुन टोला के लाल तोरी जंगल में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को फांसी पर लटका दिया। उनका चौथा साथी अमरलाल फरार है।

Powered by Blogger.