Header Ads

Header ADS

विश्व पुस्तक मेला और 'नक्षत्र'4 से 12 जनवरी 2020 तक

नई दिल्ली: पुस्तक और साहित्य प्रेमी एक ही छत के नीचे देश-विदेश की पुस्तकें खरीदने के साथ ही ज्योतिषशास्त्र के जरिए अपना भविष्य भी जान सकते हैं। प्रगति मैदान में 4 से 12 जनवरी के दौरान विश्व पुस्तक मेले के साथ एस्ट्रोलॉजी और न्यूमरोलॉजी का मेला ‘नक्षत्र’ भी आयोजित हो रहा है।

15वां ‘नक्षत्र’ मेला हॉल नं. 7ए में आयोजित होगा। इसी हॉल में विश्व पुस्तक मेले के स्टॉल भी होंगे। विश्व पुस्तक मेले के लिए नवनिर्मित हॉल के साथ हॉल नं. 8 से 12 भी उपलब्ध होगा। विश्व पुस्तक मेले में देश के 800 और 40 से अधिक विदेशी प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं। नक्षत्र मेला में तंत्र और न्यूमरोलॉजी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान ज्योतिष पर सम्मेलन भी आयोजित होंगे।

विश्व पुस्तक मेले में पुस्तकों के लोकार्पण और सम्मेलन भी होंगे। पुस्तक मेले की थीम-‘गांधी-राइटर ऑफ राइटर्स’ है। 150वीं गांधी जयंती के अवसर पर मेले में विशेष आयोजन होंगे। मेले का समय सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक है। टिकट 30 रुपये (बच्चों के लिए 20 रुपये) का होगा।

Powered by Blogger.