Header Ads

Header ADS

तामिया जनपद, घोटालों की पंचायत

तामिया: सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि जनपद पंचायत तामिया की अधिकाश पचांयतों में भारी फर्जीवाडा किया जा रहा है यहाँ फ़र्ज़ी बिल बाऊचर लगाकर निर्माण कार्य मे भारी गोलमाल किया है। सम्भावना ये भी जताई जा रही है कि वर्तमान जनपद सीईओ भी इसमें शामिल है। क्योंकि कार्यों की निगरानी सिर्फ कागजो पर दर्शाया जाता है जबकि निर्माण कार्य हकीकत मे पूरा फर्जी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि सीईओ जनपद पंचायत तामिया को सिर्फ कमिशन से मतलब है कई बर्षों से अभी भी निमार्ण कार्य अधूरे पडे हैं और राजनैतिक पहुंच के चलते कुछ सरपंचों पर कोई कार्यवाही नही होती।

कई वर्षो से अधूरे पडे भवन निमार्ण कार्य हो या अन्य काम तामिया जनपद पंचायत मे सबसे ज्यादा फण्ड आता है जिसमे बदंरबाट करने मे कोई भी आधिकारी और नेता पीछे नही रहा। बताया जा रहा है कि तामिया जनपद पंचायत के पचांयत के निर्माण कार्य के विकास गति जनपद सीईओ सीएल अहिरवार के तानाशाही के शिकार हैं।

समस्त सरपंच, सचिव जनपद सीईओ की पसंद के दूकानदार या टे्डर से खरीदी करवाते हैं। अधिकतर सरपंच, सचिव घोटाले मे महारथ तामिया जनपद पहले से सुखिर्यों मे है कुछ सरपंच, सचिव को घोटाले के चलते जेल भी हो चुकी लेकिन फिर भी घोटाले का क्रम नही थम रहा, जनपद सीईओ का आशीर्वाद हो घोटाले करने पर तो और कर्मचारियों से क्या आस तामिया जनपद पंचायत आदिवासी बहुल इलाका होने पर ज्यादा घोटाले को देते अन्जाम।

Powered by Blogger.