Header Ads

Header ADS

छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में भी कड़ाके की ठंड

मध्यप्रदेश के आसमान पर हिमालय की बर्फीली और अरब सागर की नमी वाली हवाओं का संगम होने के कारण ठंड के मौसम में तेजी से करवट ली है। तापमान में जितना उतार-चढ़ाव दर्ज नहीं हुआ उससे ज्यादा असर मैदानों में दिखाई दे रहा है। उत्तरी मध्य प्रदेश यानी ग्वालियर के आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। मध्य प्रदेश के 6 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी कम हो गया। वहीं छिंदवाड़ा में पारा न्यूनतम 12 डिग्री और अधिकतम लगभग 21 डिग्री रहा। साथ ही बेहद सर्द हवाएँ चलने की सम्भावना है।

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि प्रदेश में विंड चिल फैक्टर प्रभावी है। इसलिए भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बादल छटने लगे हैं इसलिए रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में आज लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से लगभग आठ डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में आज दस बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके।

इंदौर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, गुना, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, उमरिया और अन्य जिलों में भी कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

इन छह जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम: रतलाम 8.8, रायसेन 9.1. शाजापुर 8.8, गुना 9.6, दतिया 8.4, धार 8.4 डिग्री सेल्सीयस रहा। (रात का पारा का जब 10 डिग्री से कम हो जाता है तो उसे कोल्ड डे माना जाता है।) वहीं भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.4, ग्वालियर 10.8 डिग्री रहा। 
मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में मंडला 13.0, सिवनी 8.2, बैतूल 1.6, उमरिया 5.2, जबलपुर में 3.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 

inputs: bhopalsamachar.com

Powered by Blogger.