Header Ads

Header ADS

पुलिस की वेबसाइट 'सिटीजन को-एप' लाँच

मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि जमाना नई तकनीकी का है। परिवर्तन का दौर है। देश की पुलिस को भी नई-नई टेक्नोलॉजी अपनानी होगी। उसमें सक्षम बनना होगा। पुलिस विभाग की पूरी शक्ति नवीन टेक्नोलॉजी पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि नियमों, कानूनों का उपयोग गरीबों और कमजोर वर्गो के लिये किस तरह हो सकता है, यह देखना पुलिस की जिम्मेदारी है। Chhindwara citizen co app launch

पुलिस समाज की रक्षक बने, समाज सेवक बने, यही पुलिस का परम कर्तव्य है। श्री नाथ ने कहा कि पुलिस विभाग बहुत महत्वपूर्ण है। आवश्यकता है कि विभाग का मनोबल बना रहे। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा तैयार की गई वेबसाईट ‘सिटीजन को-एप’ को लाँच किया। इस एप से आम जनता की पुलिस से सीधी भागीदारी हो सकेगी और महिला सुरक्षा, चोरी की वारदातें, सड़क दुर्घटनाओं आदि पर पुलिस पहले की तुलना में ज्यादा त्वरित गति से काम कर सकेगी।

Powered by Blogger.