Header Ads

Header ADS

छिन्दवाड़ा में देश का पहला मक्का महोत्सव

छिन्दवाड़ा में देश का पहला दो-दिवसीय मक्का महोत्सव 29 सितम्बर से शुरू हुआ। मक्का महोत्सव में देशभर से आये कृषि वैज्ञानिक, मक्का विशेषज्ञ और मक्का उद्यमियों ने अपने विचार साझा किये। उन्होंने मक्का की उन्नत खेती, उसके वेल्यू एडीशन, फूड प्रोसेसिंग और मक्का की उपज और गुणवत्ता और व्यवसाय की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

महोत्सव में बताया गया कि मक्का उत्पादन में छिन्दवाड़ा जिला प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश के अग्रणी जिलों में शुमार हो गया है। जिले के किसान न केवल कई किस्मों के मक्के का उत्पादन कर रहे हैं, बल्कि मक्के से जुड़ी नयी कृषि तकनीक को अपनाने में भी पीछे नहीं हैं। महोत्सव में मक्के पर केन्द्रित फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना पर विशेष रूप से चर्चा की गई। महोत्सव में मक्का से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया गया और उसे बनाने की जानकारी नागरिकों को दी गई।

india’s first corn festival in chhindwara

Powered by Blogger.