Header Ads

Header ADS

उमरेठ में विकास खंड स्तरीय स्कूल ओलपियाड प्रतियोगिता आयोजित

परासिया। शासकीय उ मा वि़ालय उमरेठ में विकास खंड स्तरीय स्कूल ओलपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विकास खंड के विद्यार्थियों ने जौहर दिखायें। उत्कृष्ट परासिया,रिधौरा, कुंडालीकला,उमरेठ संकुल के विद्यार्थियो ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

बालिका वर्ग में उमरेठ विजेता और रिधोरा उपविजेता,बालक वर्ग में रिधोरा विजेता तथा उमरेठ उपविजेता रहा। इस प्रतियोगिता के निर्णायक कलसराम मर्सकोले, श्रीराम दुबे, वसीम खान,राशिद खान,नरेन्द्र चैरसिया,फिरोज खान, वर्षा जाधव रहे। पी टी आई फिरोज खान ने बताया कि चयनित खिलाडी 12 सितम्बर को डीएचएस मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला पंचायत सदसय अनिता अहके ने किया। इस अवसर पर सरपंच गीता बंटी धुर्वे,प्रभारी प्राचार्य अर्चना भारत विशेष रूप से उपस्थित थी।
Powered by Blogger.