Header Ads

Header ADS

परासिया सुभाष पार्क में नेताजी के प्रतिमा के साथ अज्ञात तत्वों ने की अभद्रता

परासिया। नगर के वार्ड क्रमांक आठ में सुभाष पार्क में नेताजी के प्रतिमा के साथ अज्ञात तत्वों ने अभद्रता की। सुबह लोग यहां घूूमने जाते है। घूमने गए लोगों ने यहां प्रतिमा के साथ की गई अभद्रता को देखा। इसकी शिकायत की गई हैं।

भाजपा नेता संतोष डेहरिया ने सुबह इसे देखा। उन्होंने लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष राजू माहारे, काजोल दास, मनोज खेलवाडी, और अन्य लोग पहंुचे। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद यहां पुलिस पहुँची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Powered by Blogger.