Header Ads

Header ADS

दुनिया की सबसे मोटी महिला का दुबई में निधन

अबू धाबीविश्व की सबसे वजनी महिला के रूप में जानी जाने वाली मिस्र की इमान अहम अब्दुलाती का 25 सितम्बर 2017, सोमवार को निधन हो गया। अबू धाबी के बुर्जील अस्पताल के चिकित्सा विशेषग्यों के अनुसार इमान की मौत तडक़े 4 बजकर 35 मिनट पर हुई। इमान की मृत्यु के बाद अस्पताल की तरफ से सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई। अस्पताल के अनुसार इमान की मृत्यु दिल से जुड़ी बीमारियों और गुर्दें फेल हो जाने से हुई। इमान अहम अब्दुलाती ने इसी माह 9 सितम्बर को अपना 37 वां जन्मदिन मनाया था।

गल्फ न्यूज के अनुसार ‘मिस्र की इमान अहम अब्दुलाती का दिल से जुड़ी बीमारियों और गुर्दें फेल हो जाने से निधन हो गया। ’वह अप्रैल से अबू धाबी में रह रही थी और बुर्जील अस्पताल के 20 चिकित्सा विशेषग्यों का एक दल उसका इलाज कर रहा था।उनका वजन कम करने के लिए जून में शल्य चिकित्सा की गई थी। डॉक्टरों के अनुसार इससे उनका वजन 100 किला कम हुआ था। वह 500 किलो वजनी होने के कारण 25 साल से अपने घर से बाहर नहीं निकल पाई थी। वह एलिफेंटाइसिस से पीडि़त थी इस बीमारी की वजह से पिंडलियों में काफी सूजन आ जाती है। डॉक्टरों के अनुसार ग्रंथियों में गड़बड़ी के कारण शरीर में जरुरत से ज्यादा पानी जमा हो जाता है और इसी कारण इमान इतनी अधिक वजनी थी

इमान अहम अब्दुलाती इसी वर्ष फरवरी में इलाज के लिए भारत भी आई थी। मुंबई के सैफी अस्पताल में इलाज के बाद उसे अबू धाबी लाया गया था। अस्पताल ने अपने बयान में उसके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इमान के परिवार ने मुहैया कराई सेवा और उपचार के लिए अस्पताल की सराहना की है।

इमान अहम अब्दुलाती का वजन था 500 किलोग्राम

Powered by Blogger.