Header Ads

Header ADS

जानिए मध्यप्रदेश में कौन से वाहन लाल बत्ती प्रयोग कर सकते हैं

मध्यप्रदेश में किन वाहनों को लाल नीली सफ़ेद और बहुरंगी बत्ती प्रयोग करने का अधिकार प्राप्त है, और क्या है उसके नियम?
आम जनता को यह जानना आवश्यक है की मध्यप्रदेश में कौन से सरकारी वाहन और अधिकारी आधिकारिक बहुरंगी लाल नीले और सफेद बत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के द्वारा एक सार्वजनिक सूचना प्रसारित की गई है जिसमें उन वाहनों की सूची उपलब्ध सूची उपलब्ध कराई गई है जो अधिकारिक बत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली की अधिसूचना क्रमांक का आ 1374 (अ) कंडिका खा के अनुसार केंद्रीय सरकार द्वारा कार्यालय ड्यूटी पर पुलिस वाहनों को बहुरंगी लाल नीली और सफेद बत्ती का प्रयोग करने हेतु अनुज्ञात किया गया है इस अधिसूचना की कंडिका 3 द्वारा राज्य शासन के परिवहन विभाग को उन अधिकारियों की सूची जिन्हें इस प्रकार के वाहनों का उपयोग करने की अनुज्ञा दी गई है जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है तदनुसार गृह पुलिस विभाग की निम्नांकित प्रति अधिकारियों के वाहनों पर बहुरंगी लाल-नीली एवं सफ़ेद बत्ती का प्रयोग अनुज्ञात होने की सूचना आम जनता की जानकारी में लाने हेतु एतद् की जा रही है।

१. मध्य प्रदेश पुलिस के अंतर्गत संचालित डायल हंड्रेड योजना में कार्यरत वाहन
२. पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत कानून व्यवस्था ड्यूटी संबंधी कर्तव्य निर्वहन वाले वाहन
३. पुलिस थानों में कानून- व्यवस्था में कर्तव्य निष्पादन वाले वाहन
४. जिलों में कार्यरत नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
५. जिलों के पुलिस अधीक्षक
६. रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक एवं जोनल पुलिस महानिरीक्षक


इन वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित प्रारूप में सुरक्षा मुद्रित वाटर मार्क पेपर पर जारी स्टीकर को अपनी विंडस्क्रीन पर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा

अधिक जजनकारी के लिए आप परिवहन विभाग म.प्र. द्वारा जारी की गयी सार्वजानिक सूचना पढ़ सकते हैं

http://www.dit.mp.gov.in/
Powered by Blogger.