Header Ads

Header ADS

नगर के कुएं से दिया जा रहा दूषित पानी - नगर परिषद को की शिकायत

परासिया। न्यूटन नगर के वार्डो में दूषित पानी सप्लाई किये जाने की शिकायत की गई है। न्यूटन चिखली के वार्ड क्रमांक 13,14,15 के निवासियो ने नगर परिषद की उपाध्यक्ष सुनीता हरि आठनकर को की शिकायत में बताया कि इन वार्डो में जो पानी दिया जा रहा है इस पानी से नहाने के बाद शरीर में खुजली, सफ़ेद वस्त्र धोने पर पीले हो जाते है, इस पानी को पीने से कुछ लोगो को किडनी इंफेक्शन की शिकायत भी आ रही है। वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद सीता पाल ने इस समस्या से अवगत कराया। तथा खराब पानी की सप्लाई को तत्काल रोकने को कहा। नपा उपाध्यक्ष सुनपीता हरि आठनकर के साथ ये लोग नपा कार्यालय पंहुचे तथा ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के समय शहरी मण्डल अध्यक्ष श्रीचंद यदुवंशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनीता हरि आठनकर, पार्षद रमेश साहू,  सावित्री रडवे आदि उपस्थित थें।
Powered by Blogger.