Header Ads

Header ADS

दिल्ली में कूड़े का पहाड़ धंसा: कई लोग दबे; चार कारें नहर में गिरीं, 2 की मौत

नई दिल्ली. ईस्ट दिल्ली के बाहरी इलाके गाजीपुर स्थित डम्पिंग ग्राउंड में जमा कूड़े का एक बड़ा हिस्सा शुक्रवार को धंस कर रोड पर जा गिरा। दोपहर करीब 3 बजे हुए हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, इस डम्पिंग ग्राउंड के पास पहले एक रोड और फिर एक नहर है। जब कूड़ा भरभरा कर रोड पर गिरा, तब वहां से कुछ कारें और एक स्कूटी भी निकल रही थी। ये सभी कूड़े के चपेट में आ गईं। इनमें से तीन से चार कारें नहर में जा गिरीं। एक स्कूटी सवार लड़की और एक महिला की बॉडी को नहर से निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। बता दें कि इस डम्पिंग ग्राउंड में कचरे की ऊंचाई करीब 50 मीटर तक है, इसलिए इसे कचरे का पहाड़ कहा जाता है। पांचलोगों को रेस्क्यू किया गया I

- मयूर बिहार के एसडीएम अजय अरोड़ा ने बताया कि अब तक दो लोगों की बॉडी को नहर से निकाल लिया गया है। पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

- ईस्ट-दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (डीडीएमसी) कमिशनर रणबीर सिंह ने कहा कि हादसा किस वजह से हुआ इसके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते। जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

- हादसे के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और ईस्ट दिल्ली की मेयर भी मौके पर पहुंचीं।

- केजरीवाल ने कहा, ''इस बात की आशंका से इनकार नहीं कर सकते हैं कि कुछ और लोग कूड़े के मलबे में दबे हों। एक लाइफ डिटेक्टर मशीन बुलाई गई है। दिल्ली में कूड़े के निपटारे के लिए हम उपराज्यपाल (LG) से बात करेंगे।''

नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा डम्पिंगग्राउंड है ये

- ईस्ट दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों का कचरा गाजीपुर में इकट्ठा किया जाता है। यह ढेर अब कूड़े के पहाड़ में तब्दील हो चुका है। डम्पिंग ग्राउंड पर कूड़ा भरने की क्षमता पहले ही खत्म हो चुकी है। इसे नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा डम्पिंग ग्राउंड माना जाता है।

- हादसे के बाद गाजियाबाद की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। इस रूट से गाजियाबाद के इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा समेत आसपास के लोग दिल्ली और नोएडा जाते हैं।

- केजरीवाल ने कहा, ''इस बात की आशंका से इनकार नहीं कर सकते हैं कि कुछ और लोग कूड़े के मलबे में दबे हों। एक लाइफ डिटेक्टर मशीन बुलाई गई है। दिल्ली में कूड़े के निपटारे के लिए हम उपराज्यपाल (LG) से बात करेंगे।''

 
Powered by Blogger.