Header Ads

Header ADS

छिंदवाड़ा के हर्रई में लगी आग 14 लोगों की मौत

छिंदवाड़ा. हर्रई के बारगी स्थित सहकारी समिति केंद्र में केरोसिन वितरण के दौरान केरोसिन में लगी आग से करीब 14 लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बारगी सहकारी समिति केंद्र में शुक्रवार को केरोसिन और खाद्यान्न वितरण किया जा रहा था। राशन लेने के करीब सैकड़ों ग्रामीण कतार में भवन के सामने मौजूद थे। जबकि कक्ष के अंदर करीब तीन दर्जन से अधिक लोग थे। इसी दौरान केरोसिन में आग लग गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते केरोसिन ने पूरे कक्ष को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान मची अफरा तफरी से कक्ष में मौजूद लोग बाहर भी नहीं निकल पाए। जानकारी के अनुसार कक्ष में करीब दो दर्जन लोगों के जिंदा जलने की खबर है। खबर लिखे जाने तक करीब दस शव बाहर निकाले जा चुके थे।
Powered by Blogger.