Header Ads

Header ADS

मोबाइल चोरी न करने का सबूत देने खौलते तेल में डलवाए मासूमों के हाथ

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने मोबाइल चोरी न करने का सबूत देने के लिए पांच लड़कों को खौलते तेल की कड़ाही में हाथ डालने के लिए मजबूर किया। आरोपी को शक था कि उन लड़कों में से एक ने उसके 13 साल के बेटे का मोबाइल चुरा लिया है। यह घटना नरसिंहपाड़ा गांव की है। इन पांचों लड़कों की उम्र 8 साल से लेकर 15 साल के बीच थी। घटना के बाद तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने बताया, 'तीन बच्चों के हाथ बुरी तरह जल गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बाकी दो कम घायल हुए हैं।' पुलिस के अनुसार छगन लाल वारिया नाम के शख्स को शक था कि उन बच्चों में से किसी एक ने उसके बेटे का मोबाइल फोन चुरा लिया है। वहां के एक अंधविश्वास का हवाला देकर उसने कहा कि अगर उन्होंने मोबाइल नहीं चुराया है तो कड़ाह में हाथ डालने पर भी वे नहीं जलेंगे।

पुलिस अधिकारी राम सिंह राठौड़ ने बताया, 'इस शख्स ने जबरदस्ती बच्चों का हाथ कड़ाही में डलवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। इसमें उचित कार्रवाई की जाएगी।'

Source: NBT

 
Powered by Blogger.