Header Ads

Header ADS

सुनील ग्रोवर और चंदन ने कपिल शर्मा के साथ शूटिंग से किया इनकार

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ट्रिप के दौरान कपिल ने चंदन प्रभाकर को जमकर भला-बुरा कहा था। उन्होंने पहले सिडनी के होटल में, फिर मेलबर्न और फिर लौटते वक्त फ्लाइट में चंदन के साथ झगड़ा किया था। फ्लाइट में उन्होंने सुनील ग्रोवर को भी गालियां दीं और मारपीट पर उतारू हो गए। मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है।

ख़बरों की माने तो सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर से कपिल शर्मा झगड़ा अब खुलकर सामने आ गया है। सोमवार को 'द कपिल शर्मा शो' की टीम फिल्म अपने अगले शो की शूटिंग करने वाली थी। लेकिन सुनील और चंदन ने कपिल के साथ शूटिंग करने से इनकार कर दिया। काफी कोशिश करने पर जब दोनों नहीं माने तो एपिसोड की शूटिंग कैंसल कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान कपिल काफी दुखी नजर आ रहे थे। वे फिल्म के एक्टर मनोज बाजपेई के साथ सामने रो पड़े। जब सुनील और चंदन शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे तो कपिल ने tweet कर सुनील से माफ़ी मांग ली।

 
Powered by Blogger.