Header Ads

Header ADS

दुर्लभ स्वर्ण छिपकली जब्त 20 करोड़ रुपये है कीमत

असम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शख्स के पास से स्वर्ण छिपकली बरामद की है जिसकी कीमत 20 करोड़ है। पुलिस से रेलवे स्टेशन पर इस शख्क को धड़ दबोचा और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास एक बक्से से ये छिपकली बरामद हुई। शख्स ट्रेन इस दुर्लभ प्रजाति की छिपकली को लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्टेशन पर पुलिस से हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में लेते हुए छिपकली को जब्त कर लिया है और उससे यह पूछताछ करने में लगी हुई है कि वह इसे कहां से लेकर आया था और कहां ले जा रहा था। जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ऐसी दुर्लभ प्रजाति की छपकली की बहुत मांग होती है।
Powered by Blogger.