Header Ads

Header ADS

35 बार सांपों ने डसा, फिर भी जीवित है ये लड़की

हिमाचल प्रदेश में एक लड़की ऐसी है जिसे पिछले छह वर्षों में कम से कम सांपों ने 35 बार काटा है और वह फिर भी जीवित है। राज्य के सिरमौर जिले के पोंथा मानल गांव की रहने इस लड़की मनीषा के पिता सुमेर चंद ने बताया कि 18 फरवरी को उसे 35वीं बार सांप ने काटा था। 18 वर्षीय मनीषा को याद नहीं है कि सांप ने उसे कितनी बार काटा है। वो

मनीषा ने बताया कि यह सांप कभी घर तो कभी स्कूल पहुंच जाता है। उसे देखकर वह मंत्रमुग्‍ध हो जाती है और हर बार वह मनीषा को डंसकर चला जाता है। सांप ने अब तक मनीषा को 34 बार डस चुका है।

मनीषा कहती है कि सफेद रंग का नाग उसे डसने आता है, नाग को देखकर उसका शरीर पत्थर की तरह हो जाता है। वो न तो हिल सकती है और न ही चिल्ला सकती है। मनीषा का दावा है कि वह सांप केवल उसे ही दिखता है। साथ ही जब वह काटकर चला जाता है तो थोड़ी देर बाद जहर का असर खुद ही उसके शरीर से ख्त्म हो जाता है।

उसे नाहन के डॉ. वाईएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। चंद ने बताया कि अब सांपों से काटा जाना उसके लिए लगभग सामान्य सी बात हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि इतनी बार सांपों से काटे जाने के बाद इस लड़की के शरीर में सांप के जहर के प्रति खास प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो गई है।

Source: HT live
Powered by Blogger.