Header Ads

Header ADS

अंतरिक्ष में भारत ने एक साथ रिकॉर्ड 104 सैटेलाइट लॉन्‍च किये

नई दिल्ली: इसरो ने अंतरिक्ष में अब तक की सबसे ऊंची उड़ान बुधवार को भरी। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन लॉन्चिंग सेंटर से पीएसएलवी-सी37 लॉन्च किया गया। सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर 104 सैटेलाइट्स का प्रक्षेपण हुआ। 10:02 मिनट पर इसरो की ओर से इस मिशन के कामयाब होने का ऐलान किया गया। यह पहला मौका है जब एक साथ 104 उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़े गए। इनमें अमेरिका के अलावा इजरायल, हॉलैंड, यूएई, स्विट्जरलैंड और कजाकिस्तान के छोटे आकार के सैटेलाइट शामिल हैं। भारत के तीन सैटेलाइट शामिल हैं।

 
Powered by Blogger.