Header Ads

Header ADS

ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला क्रिकेटरों ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों डेलिसा केमिन्स और लॉरा हैरिस ने रविवार को शादी कर ली। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कई तस्वीरें साझा कीं और उनके जीवन के इस खास दिन को यादगार बनाने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया।

हैरिस ने 2018-19 का विमेन बिग बैश लीग जीतने के बाद केमिन्स को प्रपोज किया था। दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों बैटर ब्रिसबेन हीट की टीम का हिस्सा थीं।

डेलिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ मेसेज लिखा- 'हमारी शादी के दिन को हमारे जीवन का सबसे अच्छा दिन बनाने वालों का बहुत शुक्रिया। ब्राइड्समैन से लेकर ब्राइड्समेड, हमारे साथ रहने का शुक्रिया। हमारे परिवार और दोस्तों जिन्होंने अपना यह दिन हमारे साथ बिताया, हम उस अच्छे वक्त और प्यार के लिए आपके आभारी हैं जो हमने आपके साथ बिताया।'

तस्वीर- delissa_kimmince इंस्टाग्राम

29 वर्षीय हैरिस ने विमंस बिग बैश लीग में तीन सीजन ब्रिसबेन हीट के लिए खेले हैं। फ्रैंचाइजी के लिए उनके करियर का सबसे यादगार लम्हा 2018-19 में आया था जब उन्होंने चौका मारकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। 2016-17 के सीजन में उन्होंने क्वींसलैंड की महिला टीम के लिए डेब्यू किया था।

केमिन्स ने दूसरी ओर 16 वनडे इंटरनैशनल मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें उन्होंने 79 रन बनाए हैं और 14 विकेट लिए हैं। टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने 41 बार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है और 162 रन बनाए हैं।

साथ ही उन्होंने 39 विकेट भी लिए हैं। 2019 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली एशेज टीम का भी वह हिस्सा रहीं। एशेज की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने पांच विकेट लिए थे। वह 2020 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहीं।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/348fACC
Powered by Blogger.